अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली द्वारा 12-14 सितम्बर तक ‘हिंदी दिवस’ के उपलक्ष्य में त्रि-दिवसीय ‘हिंदी महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है| इस संदर्भ में 12 सितम्बर 2019 को अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली में वाद-विवाद एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताएँ एयूडी के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकेतर अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आयोजित की जा रही हैं |
इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5000 रु., दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 3000 रु. एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 2000 रु. की राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की जाएगी | यह पुरस्कार राशि विद्यार्थियों एवं शिक्षकेतर अधिकारियों/कर्मचारियों को अलग-अलग प्रदान की जाएगी |यह पुरूस्कार दिनांक 14/09/2019 को हिंदी दिवस के दिन माननीय कुलपति महोदया द्वारा दी जायेगी
इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए निकिता जैन एवं अनंत विजय पालीवाल से संपर्क करें |
ई मेल आई.डी
निकिता जैन – [email protected]
अनंत विजय पालीवाल – [email protected]